नई दिल्ली: कोल इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (संरक्षा) श्री नारायण दास ने 09 मई,2023 को ईसीएल के कुनुस्तोरिया क्षेत्र का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने न केवल क्षेत्र बल्कि कंपनी की महत्वाकांक्षी परियोजना नारायणकुड़ी हाईवाल खनन परियोजना का भी विधिवत जायज़ा लिया।

उन्होंने नारायणकुड़ी हाईवाल खनन परियोजना में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और इनके संस्थापन हेतु आवश्यक सुझाव भी दिये।

उन्होंने कहा कि हम सबकी नज़र इस परियोजना के सफ़ल संचालन पर है। अतः इसमें संलग्न सभी को संपूर्ण ज़िम्मेदारी के साथ और खान सुरक्षा संबंधी सभी प्रावधानों का अनुपालन करते हुए इसे सफ़ल बनाना है।

कुनुस्तोरिया क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने समूचे क्षेत्र की ओर से कार्यकारी निदेशक (संरक्षा) का स्वागत किया और कहा कि इनके आगमन से हम सबमें उत्साह का संचार हुआ है।

निरीक्षण के दौरान कोल इंडिया लिमिटेड के आईएसओ श्री राहुल सरकार, ईसीएल मुख्यालय से आये महाप्रबंधक (संरक्षा) श्री एन. के. साहा, अमृतनगर खान समूह के अभिकर्ता श्री राजकुमार बंद्योपाध्याय, क्षेत्रीय संरक्षा अधिकारी श्री प्रसून स्मृति, प्रबंधक श्री अक्षय कुमार घोष के साथ क्षेत्र के कई अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही, मेसर्स गेनवेल का प्रतिनिधि अधिकारी मंडल भी इस दौरान मौजूद रहा। सभी के द्वारा नारायणकुड़ी हाईवाल खनन परियोजना की सफ़लता की कामना की गई।
 
कुनुस्तोरिया की विषय में:
 
कुनुस्तोरिया(जिसे कुनुस्तारा भी कहा जाता है) क्षेत्र भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल उपखंड में स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड(ईसीएल) के 14 परिचालन क्षेत्रों में से एक है।कुनुस्तोरिया क्षेत्र उत्तर में जमुरिया सीडी ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों, पूर्व में केंडा क्षेत्र और कजोरा क्षेत्र , दक्षिण में दामोदर के पार बांकुड़ा जिले और पश्चिम में सतग्राम क्षेत्र और श्रीपुर क्षेत्र से घिरा है।