नई दिल्ली- ईसीएल के नवनिर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल में कंपनी स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया| ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक  श्री ए पी पंडा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें ईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधक, साथ ही ईसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों से सम्बंधित विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। 
बैठक में कंपनी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई, एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये। बैठक में अप्रैल 2023 तक कंपनी के प्रदर्शन और प्रगति की समीक्षा, उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने की योजना, खदानों की सुरक्षा स्थिति आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

उक्त समन्वय बैठक में ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देश श्री ए पी पंडा, निर्देशक(वित्त) मो. अंजार आलम, निदेशक(तकनीकी) योजना एवं परियोजना श्री नीलेंदु कुमार सिंह, निर्देशक(तकनीकी) संचालन श्री नीलाद्रि राय के अतिरिक्त ईसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारिगण उपस्थित रहे।