NEW DELHI- झारखण्ड राज्य के सुदूर में स्थित दुमका जिला के अन्तर्गत शिकारीपाड़ा प्रखण्ड में सीतासाल ग्राम के लोग आज भी आधुनिक दुनिया से दूर हैं। इस गाँव में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएँ नहीं के बराबर हैं।
 
सिविल सर्जन दुमका एवं शिकारीपाड़ा प्रभारी के मार्गदर्शन पर, ईसीएल द्वारा संचालित नि:शुल्क घूमते-फिरते चिकित्सा वाहन (Mobile Medical Van) के द्वारा शिकारीपाड़ा, सीतासाल ग्राम में प्रत्येक माह की  भाँति इस माह भी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 
 
ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के द्वारा संचालित नि:शुल्क मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से इस गाँव के एक सुनहरा अवसर उत्पन्न हुआ है जिससे कि इस गाँव के लोग बहुत ही हर्षोल्लास और खुशी के साथ ईसीएल द्वारा दी गई स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेते हैं एवं अपना-अपना नि:शुल्क इलाज करवाते हैं। 
 
इस गाँव के सभी लोग प्रत्येक माह निश्चित तिथि एवं दिनांक पर ईसीएल द्वारा संचालित नि:शुल्क घूमते-फिरते  चिकित्सा वाहन (मोबाइल मेडिकल वैन) का बेसब्री से इंतजार करते हैं जिससे कि इस गाँव के सभी लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य उपचार एवं जाँच के साथ-साथ आवश्यक सलाह मिल सके। इस विशिष्ट सुविधा हेतु अंचल के सभी लोग ईसीएल को तहे दिल से धन्यवाद देते हैं।
 
ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) भारत की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी में से एक है। भारत में कोयला खदानों के राष्ट्रीयकरण के बाद 1975 में कंपनी अस्तित्व में आई। 
 
इसे रानीगंज कोलफील्ड्स की सभी निजी क्षेत्र की कोयला खदानें विरासत में मिलीं। यह कोल इंडिया लिमिटेड की आठ पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों में से एक है। कंपनी का मुख्यालय पश्चिम बंगाल के सांक्टोरिया में है।