नई दिल्ली: ईसीएल के निर्देशक(तकनीकी)/ संचालन श्री नीलाद्री राय ने दिनांक 10 मई 2023 को राजमहल क्षेत्र का दौरा किया । इस दौरान निर्देशक (तकनीकी) ने क्षेत्र के राजमहल परियोजना के अंतर्गत तालझारी पैच, लोहांडिया पैच, बसडीहा पैच एवं बीएलएस पैच का विधिवत निरीक्षण किया एवं  उत्पादन और उत्पादकता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए । निर्देशक महोदय ने उत्पादन बढ़ाने हेतु संबंधित अधिकारियों को उचित दिशानिर्देश देते हुए उसका अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।

निर्देशक महोदय ने राजमहल क्षेत्र के पुनर्वास व विस्थापन दल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ भी एक बैठक कर पुनर्वास के कार्यों में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया एवं बहुमूल्य सुझाव दिए।

निर्देशक(तकनी)महोदय के आगमन पर उनका स्वागत महाप्रबंधक (प्रभारी) श्री रमेश चंद्र महापात्र के नेतृत्व में महाप्रबंधक (संचालन), राजमहल परियोजना श्री प्रदीप कुमार नायक, महाप्रबंधक (उत्खनन) श्री दीपक कुमार वर्मा, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री संतोष कुमार पधान ने किया ।   
 
इस दौरान श्री महापात्र ने कहा कि निर्देशक महोदय के आगमन से क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में एक नए ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि टीम राजमहल निर्देश कमहोदय के निर्देश का अनुपालन निश्चित रूप से करेगा एवं एक नई बुलंदी को हासिल करेगा |