ईसीआईएल ने "खरीद के सिद्धांत" पर आयोजित की सतर्कता कार्यशाला
इस कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण कुमारी सिंह, अतिरिक्त सचिव, केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी), नई दिल्ली ने किया।

नई दिल्ली : इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने हैदराबाद में दो दिवसीय सतर्कता कार्यशाला का आयोजन किया जो 25 अप्रैल 2023 तक चलेगा। इस कार्यशाला का विषय "खरीद के सिद्धांत" हैं।
इस कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण कुमारी सिंह, अतिरिक्त सचिव, केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी), नई दिल्ली ने किया।
केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की अतिरिक्त सचिव डॉ. प्रवीण कुमारी सिंह ने अपने संबोधन में निवारक सतर्कता पहलू और ई-सतर्कता और जनहित प्रकटीकरण और मुखबिर की सुरक्षा (पीआईडीपीआई) पर जोर दिया।
इस कार्यशाला में सम्मानित अतिथि श्री अनुराग कुमार, अध्यक्ष एवं प्रबंध निर्देशक, ईसीआईएल, श्री समीर मुखर्जी, निर्देशक(पी), डॉ. कृष्ण कुमार पी, आईटीएस, सीवीओ, ईसीआईएल के अन्य गणमान्य व्यक्ति और ईसीआईएल के अधिकारी शामिल हुए।
