भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, भारत के पूर्व राष्ट्रपति की 90 वीं जयंती के अवसर पर 15 अक्टूबर, 2021 को नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (एनएसटीएल), विशाखापत्तनम में 'डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्रेरणा स्थल' का उद्घाटन किया गया।
 
 
आजादी का अमृत महोत्सव' NSTL रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की प्रमुख नौसैनिक अनुसंधान प्रयोगशाला है। डॉ कलाम की एक प्रतिमा का अनावरण भी डॉ समीर वी कामत, महानिदेशक (नौसेना प्रणाली और सामग्री), डीआरडीओ द्वारा किया गया।
 
इस अवसर पर एनएसटीएल उत्पादों वरुणास्त्र, टॉरपीडो एडवांस्ड लाइट (टीएएल) और मारीच डिकॉय को कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित किया जा रहा है।
 
'आजादी का अमृत महोत्सव' के हिस्से के रूप में, डीआरडीओ अनुसंधान एवं विकास के महत्व को उजागर करने और आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने और विशेष रूप से युवा दिमाग को प्रज्वलित करने की दिशा में विभिन्न पहल कर रहा है।
 
 डॉ कलाम का प्रेरणा स्थल डॉ कलाम के जीवन और उनकी त्रुटिहीन उपलब्धियों से लोगों को विशेष रूप से युवा दिमाग को प्रेरित करेगा।