नूह: आज़ादी का अमृत महोत्सव और पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पोसोको) की सीएसआर (निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व) गतिविधियों के तहत बीडीपीओ कार्यालय, फिरोजपुर झिरका, नूह (हरियाणा) में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सहायक उपकरणों के ‘वितरण शिविर’का आयोजन मुख्य अतिथि, श्री रणबीर सिंह, एसडीएम, पुन्हाना और श्री नवरतन गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक, पोसोको, श्री मनोज कुमार अग्रवाल, मुख्य महाप्रबंधक, पोसोको, श्री अजय कुमार फिलिप, वरिष्ठ महाप्रबंधक, पोसोको एवं पोसोको के अन्य अधिकारियों  की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
 
यह सीएसआर परियोजना भारत सरकार के उपक्रम- कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के सहयोग से सम्पन्न हुई  जिसका उदेश्य हरियाणा के आकांक्षात्मक जिलों में से एक नूह जिला के फिरोजपुर झिरका गाँव के दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता और उन्हें सहायक उपकरण प्रदान करना था।
 
पोसोको, कंपनी अधिनियम 2013, कंपनी (सीएसआर नीति) नियम 2014, सीएसआर पर लोक उद्यम विभाग के दिशानिर्देश तथा कंपनी की सीएसआर और स्थिरता नीति के प्रावधानों के अनुपालन में प्रत्येक वर्ष कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधियों को अंजाम देता है। 
 
वित्त वर्ष 2021-22 के लिए उत्तर क्षेत्रीय भार प्रेषण केंद्र-पोसोको को इस परियोजना के लिए 15.00 लाख का बजट आवंटित किया गया था।