NEW DELHI- निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) श्री ए. के. सिंह पहुंचे पाथाखेड़ा क्षेत्र - उत्पादन, उत्पादकता के साथ खनन कार्यों में सुरक्षा की समीक्षा की। खनन कार्यों में सुरक्षा वेकोलि की प्राथमिकता है। हमें वार्षिक कोयला उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के प्रयासों में सुरक्षा नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए - उक्त बातें निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) श्री ए. के. सिंह ने अपने संवाद के दौरान कही। यह अवसर पाथाखेड़ा क्षेत्र में सुरक्षा के विषय पर विशेष बैठक का था। 
 
श्री ए. के. सिंह 19 मई, 2022 को पाथाखेड़ा क्षेत्र के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री सोमेंदु कुंडू, उपक्षेत्रीय प्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा के विषय पर विशेष बैठक की। क्षेत्र के खनन कार्यों मे सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की एवं इसे बेहतर बनाने हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
 
इसके उपरांत उन्होंने उत्पादन, उत्पादकता एवं कोयला प्रेषण से संबंधित समीक्षा बैठक की। इस बैठक में क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री सोमेंदु कुंडू, उपक्षेत्रीय प्रबंधक, विभागाध्यक्ष गण एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
 
इस दौरे का स्पष्ट संकेत वेकोलि में सुरक्षा के साथ कोयला उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने का था।