NEW DELHI- निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) श्री ए. के. सिंह आज उमरेड क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने उमरेड क्षेत्र की एमकेडी - 3 तथा गोकुल खदान का निरीक्षण किया। उन्होंने इन खदानों की भविष्य की योजनाओं के संदर्भ में विचार-विमर्श किया तथा सुरक्षा के मापदंडों का पालन करते हुए खनन करने हेतु यथोचित निर्देश दिए।
 
उन्होंने फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया और इसके समयानुसार पूर्ण करने की योजना के संदर्भ में आरवीआर लिमिटेड के प्रतिनिधियों से चर्चा की। 
 
इस दौरान उमरेड क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री दिवाकर गोखले, निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) के तकनीकी सचिव श्री आर. के. मिश्रा तथा अन्य अधिकारी उनके साथ उपस्थित रहे।