निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री जे. पी. दिवेदी वणी क्षेत्र के दौरे पर रहे
<p> <big>निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री जे. पी. द्विवेदी ने दिनांक 19 मई, 2022 को वणी क्षेत्र का दौरा किया। यहां उन्होंने पैनगंगा, निलजई तथा मुंगोली खुली खदान का निरीक्षण किया। </big></p>

NEW DELHI- निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री जे. पी. द्विवेदी ने दिनांक 19 मई, 2022 को वणी क्षेत्र का दौरा किया। यहां उन्होंने पैनगंगा, निलजई तथा मुंगोली खुली खदान का निरीक्षण किया। उन्होंने कोयला उत्पादन बढ़ाने हेतु यथोचित दिशा निर्देश दिए।
खदानों में चल रही गतिविधियों के साथ-साथ श्री द्विवेदी ने कर्मियों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने घुग्गुस उपक्षेत्र के राजीव रतन केंद्रीय अस्पताल को भेट दी एवं वहां उपलब्ध सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। चिकित्सीय सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने आवश्यक सुझाव दिए।
इस दौरान निदेशक तकनीकी (संचालन) के तकनीकी सचिव श्री आर. के. चौधरी एवं क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री यू. ए. कावले उनके साथ उपस्थित रहे। इस दौरे से वणी क्षेत्र में उत्साह स्पष्ट नजर आता है।
