NEW DELHI- टीम वेकोलि अपने कोयला उत्पादन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयासरत है। तो निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री जे. पी. द्विवेदी भी मुख्यालय में ना रहते हुए वे वाणी क्षेत्र, अपने मेहनतकश कर्मियों के साथ, ग्राउंड जीरो पर पहुंच गए ।
 
यहां उन्होंने पैनगंगा एवं मुंगोली खदान का निरीक्षण किया तथा वहां के कर्मियों की हौसला अफजाई की। आगे वे कोयला प्रेषण का जायजा लेने घुघुस साइडिंग पर पहुँच गए । 
 
उपरांत उन्होंने नयागांव एवं नीलजई ओसीएम के खनन कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यथा आवश्यक, कोयला उत्पादन में वृद्धि हेतु अपने सुझाव दिए। वे कर्मियों से मिले एवं उन्हें अच्छे कार्य के लिए प्रेरित किया।
 
श्री द्विवेदी ने क्षेत्र के महाप्रबंधक, उप क्षेत्रीय प्रबंधक गण, विभागाध्यक्ष गण तथा कांट्रेक्टरस के साथ बैठक की। उन्होंने सभी से इस वित्तीय वर्ष के लक्ष्य को तय समय से पहले एवं सुरक्षा के साथ, पूर्ण करने को कहा। इस दौरे में वाणी क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री यू. ए. कावले उनके साथ रहे।