NEW DELHI- निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री जे. पी. द्विवेदी ने उमरेड क्षेत्र किया। उन्होंने मकरधोकड़ा-1, एमकेडी-3 एवं उमरेड ओसी का निरीक्षण किया तथा उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने हेतु यथोचित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट का भी अवलोकन किया एवं इस प्रोजेक्ट को समयानुसार पूर्ण करने के लिए समुचित निर्देश दिए।
 
वित्तीय वर्ष 2022-23 के प्रथम तिमाही में वेकोलि ने कोयला उत्पादन में 37.1% की वृद्धि हासिल की है। इस बेहतरीन उपलब्धि के बाद अब वेकोलि की तैयारी वार्षिक कोयला उत्पादन के लक्ष्य को हासिल करने की है। 
 
इस दौरे में उमरेड क्षेत्र के महाप्रबंधक (संचालन) श्री इलियास हुसैन, उमरेड ओसी के खान प्रबंधक श्री चेतन जैन एवं एमकेडी 3 के खान प्रबंधक श्री भोले उनके साथ उपस्थित रहे।
 
वेकोलि का उमरेड एक ओपन कास्ट खदान है जो इस क्षेत्र की प्रमुख कोयला उत्पादक खदान है। 8 मिलियन टन प्रति वर्ष नागपुर-उमरेद कोयला खदानों का स्वामित्व वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के पास है, जो राज्य के स्वामित्व वाली कोल इंडिया की सहायक कंपनी है।
 
खनन क्षेत्र को उमरेड मकरधोकरा, कम्पटी और बोखरा कोयला क्षेत्रों में विभाजित किया गया है।