नई दिल्ली : एसईसीएल के निर्देशक तकनीकी संचालन श्री एस. के. पाल ने 19 अप्रैल 2023 को एसईसीएल की दो खदानों का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान श्री पाल पहले दीपका मेगा प्रोजेक्ट पहुँचे और उसके उपरांत उन्होंने गेवरा मेगा प्रोजेक्ट का निरक्षण किया।  

दीपका मेगा प्रोजेक्ट पहुँचे श्री पाल 
 
श्री एस. के. पाल ने खदान में उत्पादन गतिविधियों का जायज़ा लिया तथा नए वित्तीय वर्ष की रणनीति पर एरिया की कोर टीम के साथ चर्चा की। उन्होंने दैनिक डिस्पैच की समीक्षा करते हुए इसे और बढ़ाने हेतु निर्देश दिए। श्री पाल ने दीपका खदान में क्रशिंग व्यवस्था का भी जायज़ा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए। निर्देशक तकनीकी संचालन ने आगामी मानसून के मद्देनज़र क्षेत्र द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की । निर्देशक तकनीकी संचालन  के दौरे के दौरान दीपका जीएम, श्री रंजन प्रसाद साह उनके साथ रहें।  
निर्देशक तकनीकी संचालन ने किया गेवरा मेगा प्रोजेक्ट का दौरा
 
श्री एस. के. पाल दीपका मेगा प्रोजेक्ट के बाद गेवरा मेगा प्रोजेक्ट पहुँचे जहा वो सर्वप्रथम ओबी आउटसोर्सिंग पैच में गए तथा वहां पर उन्होंने कार्यनिष्पादन का अवलोकन किया । उसके उपरांत उन्होंने 42 क्यूबिक मीटर शोवेल पैच सहित खदान के अन्य उत्पादन बिंदुओं का निरीक्षण किया। गेवरा ओपनकास्ट का 18 अप्रैल 2023 का उत्पादन लगभग 1.45 लाख टन रहा था । निर्देशक तकनीकी संचालन ने इसमें अभिवृद्धि के लिए एरिया टीम से चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर गेवरा महाप्रबंधक श्री एस के मोहंती, निर्देशक तकनीकी संचालन के साथ रहें।