वित्तीय क्षेत्र में 33 वर्षों के विशाल अनुभव के साथ, श्री दुबे एनसीएल में शामिल होने से पहले कोल इंडिया लिमिटेड मुख्यालय, कोलकाता में महाप्रबंधक (वित्त) के रूप में कार्यरत थे।

नई दिल्ली: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक (वित्त) श्री राम नारायण दुबे को कंपनी के निदेशक (कार्मिक) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्होंने एनसीएल के पूर्व निदेशक (कार्मिक) बिमलेंदु कुमार की जगह ली, जो जुलाई महीने की आखिरी तारीख को सेवानिवृत्त हुए।

 
 
श्री दुबे पिछले वर्ष जून से एनसीएल में निदेशक (वित्त) के रूप में कार्यरत हैं। वित्तीय क्षेत्र में 33 वर्षों के विशाल अनुभव के साथ, श्री दुबे एनसीएल में शामिल होने से पहले कोल इंडिया लिमिटेड मुख्यालय, कोलकाता में महाप्रबंधक (वित्त) के रूप में कार्यरत थे।
 
 
श्री दुबे ने 1987 में सीआईएल की छत्तीसगढ़ स्थित सहायक एसईसीएल से कोल इंडिया में अपनी यात्रा शुरू की। उसके बाद 1988 में वे बीसीसीएल में तैनात हो गए। वर्ष २०१३ से २०२० तक, उन्होंने कोल इंडिया मुख्यालय, कोलकाता में अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान कीं। अपने मास्टर प्रबंधकीय कौशल के साथ, उन्होंने कोल इंडिया और एनसीएल में विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।