NEW DELHI-सीएमपीडीआई द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के प्रतिष्ठित सप्ताह (07.03.22 से 13.03.22) के तहत, विभिन्न खदानों, कार्यशालाओं आदि का  प्रदर्शन किया जा रहा है। 
 
इसके अंतर्गत दिनांक 10.03.2022 को क्षेत्रीय संस्थान 4 नागपुर ने महाराष्ट्र विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय, खापरखेड़ा के लगभग 30 विद्यार्थियों को ड्रिल साइट का दौरा करवाया गया, एवं उनको विभागाध्यक्ष (का/प्रशासन), श्रीमति जसप्रीत कौर कहलों, द्वारा कॉल इंडिया लिमिटेड की स्थापना से लेकर अब तक की गौरवमय यात्रा के संबंध में जानकारी दी गई।
 
कोल इंडिया के अनुषंगी कंपनियों एवं उनकी उपलब्धियों के बारे में छात्रों को अवगत करवाया गया, तदुप्रांत उन्हे भारत के अमृत महोत्सव के संबंध में जानकारी दी गई । 
 
छात्रों को कैंप इंचार्ज द्वारा सीएमपीडीआई की गवेषण प्रौद्योगिकी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
 
छात्रों को साइट पर ड्रिलिंग प्रक्रिया दिखा कर ड्रिल मशीन एवं ड्रिलिंग  के संबंध में उनकी ज्ञानवर्धन किया गया एवं उनकी जिज्ञासा एवं प्रश्नों को संबोधित किया गया। 
 
छात्रों ने पहली बार ड्रिल मशीन, ड्रिल साइट, ड्रिलिंग देखी थी एवं कोल इंडिया लिमिटेड के कार्य एवं योगदान की जानकारी दिए जाने पर उन्होंने बहुत खुशी जाहिर की। 
 
कार्यक्रम में CMPDI RI-4 Nagpur,आजादी का अमृत महोत्सव- Say No to plastic jute bags, pen, folder, note pad आदि वितरित किया गया।
 
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमति प्रभा कुमार, अध्यक्षा संस्कृति क्लब एवं मुख्य रूप से श्रीमति वसंता शास्त्री, श्री कार्तिकेयन (कैंप कोऑर्डिनेटर), श्री अंजानेयुलु (कैंप इंचार्ज) ,श्री रमित मित्रा , सहायक प्रबंधक (जियोलॉजी), श्री विजय टेकाडे,अध्यापक महाराष्ट्र विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय,खपरखेड़ा नागपुर उपस्थित थे।