दुर्गापुर स्टील प्लांट। प्रत्येक वर्ष की भांति, इस वर्ष भी दुर्गापुर स्टील प्लांट द्वारा दिनांक 14 सितम्बर से लेकर दिनांक 28 सितम्बर तक राजभाषा पखवाड़ा -2021 समारोह का आयोजन किया गया। 
 
पखवाड़ा के उद्घाटन सत्र का आयोजन दिनांक 14.09.2021 को मानव संसाधन विकास केन्द्र के सम्मेलन कक्ष में श्री आर. मुनिराजु, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) की अध्यक्षता में किया गया । 
 
इस अवसर पर अन्य गणमान्यों में श्री एके पॉल, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (कार्मिक एवं प्रशासन) एवं श्री एसजे जाचुक, मुख्य महाप्रबंधक (एचआरडी) सह अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे । 
 
कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री मुनिराजु सह अन्य गणमान्यों द्वारा पारंपरिक द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ ।  कार्यक्रम के दौरान अपने बहुमूल्य विचारों को प्रस्तुत करते हुए कार्यपालक निदेशक, श्री मुनिराजु ने दुर्गापुर स्टील प्लांट द्वारा राजभाषा प्रचार प्रसार के क्षेत्र में किए गए विलक्षण कार्यों की सराहना की एवं सभी से दैनदीन कार्यालयी कार्यों में अधिकाधिक राजभाषा के प्रयोग पर बल दिया ।  कार्यक्रम में उपस्थित  अन्य गणमान्यों ने भी अपने बहुमूल्य विचारों को प्रस्तुत किया । 
 
 
विदित हो कि वर्तमान कोरोना संक्रमण की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए इस बार क्रमश: हिन्दी चित्र अभिव्यक्ति प्रतियोगिता 16.09.2021 को, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 20.09.2021 को, सुलेख प्रतियोगिता 22.09.2021 को, हिन्दी निबंध लेखन प्रतियोगिता 23.09.2021 को एवं बंगला काव्य आवृत्ति प्रतियोगिता 24.09.2020 को आयोजित किया जाएगा। 
 
पखवाड़ा के समापन सत्र का आयोजन 28 सितंबर को किया जाएगा एवं इसमें अन्य कार्यक्रमों के साथ पुरस्कार वितरण समारोह भी शामिल रहेगा। पखवाड़ा के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु कर्मिकों का उत्साह देखते ही बन रहा है ।