NEW DELHI- सीएमपीडीआई, क्षेत्रीय संस्थान-2, धनबाद के सभागार परिसर मेंदिनांक 12 मई 2022 को  योग 2022 के अंतर्राष्ट्रीय दिवस की काउंटडाउन के तहत श्री आर.एन. सिंह, प्रभारी क्षेत्रीय निदेशक/ महाप्रबंधक (उत्तखनन) के अध्यक्षता में योग कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में योग प्रशिक्षक के रूप में श्री भवानी बंधोपाध्याय उपस्थित थे। श्री बंधोपाध्याय द्वारा कर्मियों के बीच विभिन्न प्रकार के योग, प्राणायाम एवं आसन जैसे बॉडी वार्मअप, स्ट्रेचिंग, भुजंगासन, ब्रजासन, अनुलोम विलोम, कपाल भाती एवं भ्रामरी आदि कई योग क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। उक्त योग कार्यशाला में संस्थान के विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी, एसोसिएसन एवं यूनियन के प्रतिनिधि योग क्रिया से लाभान्वित हुए।