NEW DELHI- संविधान दिवस के अवसर पर अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार ने वणी क्षेत्र में एवं वेकोलि मुख्यालय में निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार ने बाबासाहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
 
इस अवसर पर संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। वणी क्षेत्र में क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री आभाष चंद्र सिंह, सीएमडी के तकनीकी सचिव श्री तरुण कुमार श्रीवास्तव एवं क्षेत्र के कर्मी गण उपस्थित रहे। इसी प्रकार वेकोलि मुख्यालय में विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहें। उन्होंने उद्देशिका के वाचन को दोहराया।