कोच्चि: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ग्रीनको सिल्वर​ रेटिंग के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा प्रमाणित होने वाली शिपिंग क्षेत्र की पहली कंपनी बन गई है।
 
सीएसएल अब इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, ओएनजीसी, गेल, इंडियन रेलवे जैसी मुट्ठी भर कंपनियों में शामिल हो चुकी है जो पहले ही प्रमाणित हो चुकी हैं।
 
GreenCo रेटिंग ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन, अपशिष्ट प्रबंधन, सामग्री संरक्षण, पुनर्चक्रण, हरित आपूर्ति श्रृंखला, उत्पाद की गुणवत्ता और जीवन चक्र मूल्यांकन, नवाचार, पर्यावरण, हरित अवसंरचना और पारिस्थितिकी जैसे विभिन्न मापदंडों के तहत एक कंपनी के प्रदर्शन मूल्यांकन पर आधारित है।