NEW DELHI- केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड की समीक्षा की।
 
केंद्रीय मंत्री ने नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड की खदान एक और दो की समीक्षा की। माइन वन में पर्यावरण पार्क की समीक्षा के बाद उन्होंने पौधरोपण भी किया। 
 
मंत्री ने समीक्षा के लिए नाव की सवारी की। इसके अलावा मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए उन्होंने पशुपालन क्षेत्र में गतिविधियों के बारे में पूछताछ की। 
 
बाद में मंत्री ने माइन टू की समीक्षा की। एनएलसी प्रमुख श्री राकेश कुमार, संगठन के निदेशक और अधिकारी मंत्री के साथ थे। केंद्रीय मंत्री ने शाम को थर्मल पावर प्लांट का भी जायजा लिया।