कोयला मंत्री ने कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों की समीक्षा की

नई दिल्ली: माननीय केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने कोलकाता स्थित हमारे कॉर्पोरेट कार्यालय में कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और कोयला उत्पादन एवं आपूर्ति से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के दौरान माननीय मंत्री ने कोल इंडिया की वार्षिक सतर्कता पत्रिका ‘विजी-कोल’ के दूसरे संस्करण का विमोचन भी किया। श्री विक्रम देव दत्त, सचिव, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार; श्रीमती विस्मिता तेज, अतिरिक्त सचिव, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार; हमारे अध्यक्ष, श्री पी.एम. प्रसाद; निदेशक (पी एंड आईआर) डॉ. विनय रंजन; निदेशक (व्यवसाय विकास), श्री देबाशीष नंदा; निदेशक (विपणन), श्री मुकेश चौधरी; निदेशक (वित्त), श्री मुकेश अग्रवाल; निदेशक (तकनीकी), श्री अच्युत घटक; और मुख्य सतर्कता अधिकारी, श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी बैठक में उपस्थित थे। हमारी सहायक कंपनियों के सीएमडी बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
