NEW DELHI- माननीय कोयला मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी जी ने नई दिल्ली में कोल इंडिया विन्स ओवर कोविड उक्त पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर कोयला मंत्रालय के सचिव डॉ अनिल कुमार जैन (द्वारा व्हीसी), मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी - अतिरिक्त सचिव श्री व्ही के तिवारी, कोल इंडिया चेयरमैन श्री प्रमोद अग्रवाल (द्वारा व्हीसी), संयुक्त सचिव कोयला मंत्रालय  श्रीमती विस्मिता तेज, श्रीमती निरुपमा कोतरू , श्री बी बी पति आदि उपस्थित रहे। 
 
मुख्यालय में इस हेतु आयोजित लाईव प्रसारण में एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा भी उपस्थित रहे। 
 
श्री मनोज कुमार प्रसाद निदेशक तकनीकी संचालन सह निदेशक कार्मिक भी सीएमडी एसईसीएल के साथ उपस्थित थे। मुख्यालय के सभागार में विभागाध्यक्ष, अधिकारी,कर्मचारियों ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।