NEW DELHI-देश के बिजली क्षेत्र को कोयले की निर्बाध आपूर्ति करने के साथ-साथ कोल इंडिया लिमिटेड गैर-बिजली क्षेत्र की जरूरतों के लिए भी लगातार कोयले की सप्लाई कर रही है।
 
गैर-बिजली क्षेत्र को रोजाना तीन लाख चालीस हजार टन कोयले की सप्लाई की जा रही है, जो इस क्षेत्र को की जाने वाली औसत सप्लाई है। 
 
कोल इंडिया के पिट-हेड पर लगभग 37 मिलियन टन कोयले की उपलब्धता है और आने वाले समय में इस कोयले में से गैर-बिजली क्षेत्र को सप्लाई बढ़ाई जाएगी।