कोल इंडिया कर्मियों को मिलेगा 68500 रुपये पीएलआर
<p> श्री पी.के. सिन्हा की अध्यक्षता में व कोल इंडिया एवं उसकी अनुषंगी कंपनियों के विभिन्न निदेशक, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिती में रांची में संपन्न बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय़ लिया गया</p>

नई दिल्ली: एनसीएल के लगभग 13 हजार से कर्मचारियों को मिलेगा लाभकोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) जेबीसीसीआई-x की मानकीकरण समिति (Standardization Committee) की गुरुवार को एनसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री पी.के. सिन्हा की अध्यक्षता में व कोल इंडिया एवं उसकी अनुषंगी कंपनियों के विभिन्न निदेशक, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिती में रांची में संपन्न बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय़ लिया गया कि सीआईएल एवं इसकी सभी अनुषंगी कंपनियों व एससीसीएल के नॉन-एक्जीक्यूटिव कैडर के कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2019-20 के लिए प्रति कर्मचारी रुपये 68500 के परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवार्ड यानी पीएलआर (जिसे बोलचाल में कर्मचारियों का सालाना बोनस कहा जाता है) का भुगतान किया जाएगा। एनसीएल में यह भुगतान 22 अक्टूबर 2020 या इससे पहले कर दिया जाएगा।
