कोल इंडिया लिमिटेड को जल्द ही मिलेगा अपना 29वा अध्यक्ष और प्रबंध निर्देशक, जानिए पूरी खबर
PESB ने अपनी नवीनतम घोषणा में सूचित किया है कि कोल कंपनी CCL, ECL और CMPDI के CMD सहित कुल सात अधिकारियों को कोल इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निर्देशक पद के लिए साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया गया है।

नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड को जल्द ही अपना 29वा अध्यक्ष और प्रबंध निर्देशक मिलने वाला हैं। वर्तमान में कोल इंडिया लिमिटेड के सीएमडी श्री प्रमोद अग्रवाल है। श्री अग्रवाल के नेतृत्व में कंपनी ने बहुत सी सफलताएं हासिल की है परंतु अब उनका कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है।
इसी संदर्भ में PESB ने अपनी नवीनतम घोषणा में सूचित किया है कि कोल कंपनी CCL, ECL और CMPDI के CMD सहित कुल सात अधिकारियों को कोल इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निर्देशक पद के लिए साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया गया है। साक्षात्कार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। PESB ने 16 अगस्त, 2022 को CMD पद के लिए वैकेंसी निकाली थी और इसमें कुल 17 आवेदकों ने अपने आवेदन जमा किए थे और इनमें से सात आवेदक शॉर्टलिस्ट किए गए थे जो अब साक्षात्कार में शामिल होंगे।
