कोल इंडिया लिमिटेड ने की 2021-22 में गैर-विद्युत क्षेत्र को 3.32 लाख टन कोयले की आपूर्ति
<p> <big><span [removed] 14.4px;">वर्तमान में कोल इंडिया के पास 01.04.2022 को 60.77 मिलियन टन (एमटी) का स्टॉक है और वित्त वर्ष 2022-23 में 700 एमटी के उत्पादन के साथ, सीआईएल वित्त वर्ष 2022 -23.में उद्योगों के सभी जुड़े वर्गों की मांग को पूरा करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है।</span></big></p>

NEW DELHI- केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी कि कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने वित्त वर्ष 2021-22 में गैर-विद्युत क्षेत्र को प्रति दिन 3.32 लाख टन कोयले की आपूर्ति की है।
वर्तमान में कोल इंडिया के पास 01.04.2022 को 60.77 मिलियन टन (एमटी) का स्टॉक है और वित्त वर्ष 2022-23 में 700 एमटी के उत्पादन के साथ, सीआईएल वित्त वर्ष 2022 -23.में उद्योगों के सभी जुड़े वर्गों की मांग को पूरा करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है।
वर्तमान आयात नीति के अनुसार, कोयले को ओपन जनरल लाइसेंस (ओजीएल) के तहत रखा जाता है और उपभोक्ता लागू शुल्क के भुगतान पर अपनी संविदात्मक कीमतों के अनुसार अपनी पसंद के स्रोत से कोयले का आयात करने के लिए स्वतंत्र हैं।
गैर बिजली क्षेत्र के लिए अप्रैल से जनवरी तक कोयले का आयात 2020-21 और 2021-2022 में क्रमश: 141.55 मीट्रिक टन और 150.59 मीट्रिक टन था।
