NEW DELHI- श्री. प्रह्लाद जोशी, माननीय केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री ने मुंबई में एक निवेशक बैठक का उद्घाटन किया जिसमें कोल इंडिया लिमिटेड ने अपनी बंद /निष्क्रिय भूमिगत कोयला खदानों में से 20 को राजस्व साझेदारी मॉडल पर निजी क्षेत्र को देने की पेशकश की है। 

इस अवसर पर  श्री. रावसाहेब पाटिल दानवे, कोयला, खान और रेल राज्य मंत्री, डॉ. अनिल कुमार जैन, सचिव, भारत सरकार, कोयला मंत्रालय, श्री.  प्रमोद अग्रवाल, अध्यक्ष, सीआईएल और श्री.  एम. नागराजू, अतिरिक्त सचिव,भारत सरकार, कोयला मंत्रालय उपस्थित थे।

इस अवसर पर केन्द्रीय कोयला मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने कहा- कोयला राज्य मंत्री श्री रावसाहेब पाटिल दानवे जी की उपस्थिति में 20 बंद/निष्क्रिय खदानों को रेवेन्यू शेयर मॉडल पर दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया लॉन्च की।

 
लगभग 380 MT कोल रिजर्व वाली इन खदानों से TPPs को कोल सप्लाई बढ़ाने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी।