मध्य कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम बैच-III का समपन्न हुआ समापन समारोह
<p> <span [removed] 14.4px;">मिधानि प्रशिक्षण एवं विकास विभाग उत्कृष्टता भवन केंद्र में आयोजित समापन कार्यक्रम में श्री सुपार्थ सेन, महाप्रबंधक (सतर्कता) और अन्य वरिष्ठ कर्मचारियों ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई.</span></p>

प्रशिक्षण एवं विकास विभाग सतर्कता विभाग के साथ समन्वय में मध्य-कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम, बैच- I और II के सफल समापन पर, मध्य स्तर के प्रबंधन अधिकारियों के लिए संगठन भर में क्रॉस-फंक्शनल टीम के साथ 13 सितंबर से 25 सितंबर 2021 तक प्रशिक्षण कार्यक्रम समग्र प्रशिक्षण उद्देश्य रणनीति, टीम वर्क, नेतृत्व, सहयोग के साथ ''परिवर्तन'' शीर्षक से उद्घाटित किया गया था जिसका 25 सितंबर 2021 को समान कार्यक्रम संपन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ संजय कुमार झा, सीएमडी मिधानि ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य स्तर के प्रबंधन को अभी और आगे बढ़ना है।
इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम उन्हें अपने कैरियर आगे बढ़ने और उच्च पदों की जिम्मेदारियों को संभालने की समझ विकसित करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. उपेंद्र वेन्नम, आईपीओएस, सीवीओ ने कहा कि सीवीसी के दिशा निर्देशों के पालन में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन मिधानि द्वारा किया जाना प्रशसनीय है। मिधानि ने इस प्रशिक्षण को नया आयाम दिया है और अन्य संगठनों के लिए आदर्श स्थापित किया है।
दो सप्ताह के इस प्रशिक्षण सत्रों में विभिन्न प्रशिक्षण मॉड्यूल के साथ निवारक सतर्कता मॉड्यूल पर 2 दिन और एक दिन ग्राम पर्यटन शामिल है। सभी प्रतिभागियों को फील्ड ट्रिप के रूप में एक्सपोजर और एक दिवसीय आउट बंड प्रशिक्षण सहित विभिन्न आंतरिक और बाहरी संकायों द्वारा आत्म-विकास, टीम विकास और संगठनात्मक विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित किया गया।
मिधानि प्रशिक्षण एवं विकास विभाग उत्कृष्टता भवन केंद्र में आयोजित समापन कार्यक्रम में श्री सुपार्थ सेन, महाप्रबंधक (सतर्कता) और अन्य वरिष्ठ कर्मचारियों ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई.
श्री एस. नरसिंगा राव, एजीएम (प्रशा.) एवं अध्यक्ष, मिधानि अधिकारी एसोसियशन इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के संयोजक रहे जबकि श्री पी. सुनील कुमार, , उप प्रबंधक (मानव संसाधन) प्रशिक्षण विभाग संचालक रहे।
मध्य कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी प्रतिभागियों ने पूरे कार्यक्रम पर अपने प्रतिक्रिया व्यक्त की। अंत में सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
