भारत में ताड़ के तेल के उत्पादन को प्रोत्साहित करने और इसके आयात को कम करने के लिए केंद्र ने खाद्य तेलों पर राष्ट्रीय मिशन - ऑयल पाम नामक एक योजना को मंजूरी दी है।
 
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को देश में खाद्य तेलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए 11,040 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ खाद्य तेलों पर राष्ट्रीय मिशन - ऑयल पाम (NMEO-OP) को  यह मंजूरी दी गई।
 
सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा, "खाद्य तेलों के आयात पर भारी निर्भरता के कारण, खाद्य तेलों के घरेलू उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रयास करना महत्वपूर्ण है, जिसमें पाम तेल का बढ़ता क्षेत्र और उत्पादकता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।"
 
11,040 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय में से 8,844 करोड़ रुपये केंद्र और 2,196 करोड़ रुपये राज्यों की हिस्सेदारी होगी, जिसमें वायबिलिटी गैप फंडिंग भी शामिल है।
 
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि एनएमईओ-ओपी योजना के तहत सरकार पाम तेल उत्पादकों को मूल्य आश्वासन देगी।
 
उन्होने आगे कहा कि इस योजना के तहत केंद्र द्वारा लगभग ₹ 11,000 करोड़ खर्च किए जाएंगे। अधिकांश राज्यों में, केंद्र 60% सहायता देगा और राज्य 40% उधार देंगे, जबकि पूर्वोत्तर में 90% सहायता केंद्र द्वारा दी जाएगी।
 
(एजेन्सी इनपुट के साथ)