NEW DELHI- दिनाँक 16.02.2022 को सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय संस्थान- 6, सिंगरौली द्वारा सिंगरौली गवेषण शिविर ( उज्जैनी उप शिविर)  में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
 
इस मौके पर सीएमपीडीआई ,रांची की मेडिकल टीम के नेतृत्व में  स्थानीय डॉक्टर की सहायता से शिविर में उपस्थित लगभग 400 लोगों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। 
 
इसके अतिरिक्त इस चिकित्सा शिविर में क्षेत्रीय निदेशक, श्री अटल बिहारी द्वारा प्रोटीन युक्त आहार का वितरण भी किया गया।