NEW DELHI- सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट, RI-IV ने महाराष्ट्र के विभिन्न अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों को आवश्यक चिकित्सा किट दान में दी हैं। 
 
सीएसआर पहल के हिस्से के रूप में, इसने मल्टी-पैरा मॉनिटर, नेब्युलाइज़र, पल्स ऑक्सीमीटर, टचलेस सैनिटाइज़र डिस्पेंसर, थर्मल गन, पीपीई किट, ऑक्सीजन कंसंटेटर, डिजिटल थर्मामीटर, अस्पताल के बेड, बेडशीट, तकिए और तकिए के कवर, खादी मास्क, एन 95 मास्क, सर्जिकल मास्क, फेस शील्ड और ऑक्सीजन फ्लो मीटर दान किए हैं।