रांची: सीएमपीडीआई (मुख्यालय), रांची के कार्मिक एवं प्रशासन और शहरी इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सीएमपीडीआई (मुख्यालय), रांची में 22.09.2020 को स्वच्छता अभियान चलाया गया।
श्रीमती सुनीता मेहता, वरीय प्रबंधक श्री नवीन कुमार सिन्हा, उप प्रबंधक, श्री रोहित कुमार आदि अधिकारियों ने भाग लिया और कॉलोनी के लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया।
सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट कोल इंडिया लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो पर्यावरण इंजीनियरिंग के क्षेत्र में है और दुनिया भर में कंसल्टेंसी और इंजीनियरिंग सेवाएं प्रदान करती है।