NEW DELHI-सीएमडी श्री मनोज कुमार ने आज माजरी और वणी नार्थ क्षेत्र के श्रमवीरों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया।
 
इस अवसर पर उनके साथ उनके तकनीकी सचिव श्री तरूण कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (खनन) एवं क्षेत्रीय महाप्रबंधक माजरी श्री वी. के. गुप्ता और क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री सुनील कुमार ने क्षेत्रों की यकोना खुली खदान, NM OC, NM UG (माजरी क्षेत्र) और उकनी OCM, कोलार पिम्परी OCP (वणी नार्थ क्षेत्र) का निरीक्षण किया और उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित किया।
 
कप्तान श्री मनोज कुमार ने कर्मियों को सेफ़्टी, पर्यावरण संरक्षण और कोयले की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए इस वित्तीय वर्ष के शेष दिनों में कोयला उत्पादन, प्रेषण और OBR के निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपना 100% देने का आह्वान किया। 
 
उत्पादन मास में उनके दौरे से क्षेत्रों के खनिकों में  निश्चित ही नई ऊर्जा का संचार हुआ है।