एसजेवीएन के सीएमडी श्री एन.एल. शर्मा ने कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई; पढ़े पूरी ख़बर
एसजेवीएन ने 16 मई को कॉर्पोरेट कार्यालय में कर्मचारियों को स्वच्छता अभियान की शपथ ग्रहण कराई।

नई दिल्ली: श्री नंद लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निर्देशक, एसजेवीएन ने 16 मई को कॉर्पोरेट कार्यालय, शिमला में कर्मचारियों को स्वच्छता अभियान की शपथ ग्रहण कराई तथा एसजेवीएन में स्वच्छता पखवाड़ा 2023 की शुरुआत की। इस अवसर पर श्रीमती गीता कपूर, निर्देशक (कार्मिक), श्री ए.के. सिंह, निर्देशक(वित्त), श्री सुशील शर्मा, निर्देशक(विद्युत) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहें।
स्वच्छता पखवाड़ा के विषय में:
श्री नंद लाल शर्मा ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा 2023 की कार्य योजना 'हाईजीन एंव सैनिटेशन' पर ध्यान केंद्रित करने हेतु तैयार की गई है। स्वच्छता पखवाड़ा 2016 से सभी सरकारी कार्यालयों को स्वच्छता की प्रथाओं में सक्रिय रूप से शामिल करने और जनता के बीच जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। “विद्युत मंत्रालय, सरकार के निर्देश के अनुरूप एसजेवीएन हर साल सभी कार्यालयों और परियोजनाओं में स्वच्छता पखवाड़ा मनाता रहा है। हमारा उद्देश्य सभी को माननीय प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत के दृष्टिकोण का हिस्सा बनाना है।
एसजेवीएन स्वच्छता पखवाड़ा योजना में अभियान:
श्री एन.एल.शर्मा ने कहा एसजेवीएन की स्वच्छता पखवाड़ा कार्य योजना 2023 में स्कूलों में सैनिटरी नैपकिन इंसीनरेटर और वेंडिंग मशीन की स्थापना, आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान में एसजेवीएन कर्मचारियों द्वारा श्रमदान, पौधारोपण अभियान, प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने और पर्यावरण के अनुकूल सामग्री के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विशेष जागरूकता अभियान शामिल है। कार्यालय अपशिष्ट कागज पुनर्चक्रण तंत्र की स्थापना और स्कूलों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों में जल शोधक की स्थापना।
