NEW DELHI-ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री यतीश कुमार ने हुगली स्थित वर्कशॉप ‘एंगस वर्क्स’ का दौरा किया। कंपनी को 'मिनीरत्न श्रेणी- I'में शामिल किए जाने के बाद यह पहली विजिट थी। 
 
इस अवसर पर श्री पी. के. सिन्हा (उप-महाप्रबंधक, एंगस वर्क्स) और उनकी टीम, सभी कर्मचारियों और कॉन्ट्रैक्टर्स ने उनका भव्य स्वागत किया।
 
इस विजिट के दौरान श्री कुमार ने वर्कशॉप में चल रही परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया और उत्पादन की आगामी योजनाओं पर दिशा-निर्देश दिए।