NEW DELHI- वेकोलि के कप्तान श्री मनोज कुमार वणी नॉर्थ क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने उकनी एवं कोलार पिंपरी ओपन कास्ट जा कर वहां के खनन कार्य का निरीक्षण किया। उत्पादन एवं उत्पादकता को विस्तार देने हेतु उन्होंने यथोचित दिशा निर्देश दिए। 
 
इसके उपरांत वे राजुर के पुराने रेलवे साइडिंग पर पहुंचे एवं वहां की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कोयला प्रेषण बढ़ाने हेतु समुचित निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री सुनील कुमार उनके साथ रहे।
 
वणी नॉर्थ क्षेत्र के बाद अब बारी थी माजरी क्षेत्र की। यहां हमारे कप्तान पहुंच गए एनएमओसी - II एवं एनएमयूजी खदान पर एवं वहां के खनन कार्य का निरीक्षण किया। यहां क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री वी. के. गुप्ता उनके साथ थे। सीएमडी श्री मनोज कुमार ने यहां कार्य में तेजी लाने एवं उत्पादन बढ़ाने हेतु अपने सुझाव दिए।
 
इन दोनों क्षेत्रों के दौरे में सीएमडी के तकनीकी सचिव श्री तरुण कुमार श्रीवास्तव उनके साथ रहे। तेज रफ्तार से चलते इस काफिले ने जब नागपुर का रुख किया तब पीछे खदानों में नई चेतना एवं लक्ष्य को हासिल करने की ज़िद स्पष्ट दिखाई दे रही थी।