दीपका क्षेत्र में फ़ील्ड विज़िट पर पहुँचे सीएमडी एसईसीएल
<p> <big><span [removed]="" 14.4px;"="">सीएमडी एसईसीएल डॉ प्रेम सागर मिश्रा फ़ील्ड विज़िट पर दीपका मेगा प्रोजेक्ट पहुँचे। </big></p>

NEW DELHI- सीएमडी एसईसीएल डॉ प्रेम सागर मिश्रा फ़ील्ड विज़िट पर दीपका मेगा प्रोजेक्ट पहुँचे। दीपका के डिस्पैच संबंधी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए वे स्वयं साइलो व एमजीआर गए तथा पूरी प्रक्रिया को देखते हुए बेहतर, त्वरित तथा भविष्य की अपेक्षाओं के अनुरूप डिस्पैच के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
दीपका मेगा प्रोजेक्ट में हाल के दिनों में सीएमडी एसईसीएल का यह दूसरा दौरा था। कोयला उद्योग में केंद्रीय श्रम संगठनों के दो दिवसीय हड़ताल के तत्काल बाद तथा नए वित्तीय वर्ष के आरम्भ से पूर्व सीएमडी एसईसीएल के फ़ील्ड विज़िट से एरिया टीम में उत्साह का संचार हुआ है।
हालिया समय में, दीपका मेगा प्रोजेक्ट द्वारा लगातार एक लाख टन से अधिक के दैनिक उत्पादन का योगदान दिया जा रहा है।
कोल इंडिया की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड,दीपका कोयला खदान का संचालन करती है। कंपनी ने 2018 में उत्पादन को 31 से बढ़ाकर 35 मिलियन टन करने का प्रस्ताव रखा।
सितंबर 2018 में लीलागर नदी के गड्ढे में बाढ़ आने के बाद खदान एक महीने के लिए बंद हो गई। इसके संचालन को फिर से शुरू करने के बाद, फरवरी 2020 में, एसईसीएल को खदान के जीवन को और 30 साल बढ़ाने की अनुमति मिली।
