NEW DELHI- सीएमडी एसईसीएल ने 22 मार्च की दोपहर चिरिमिरी क्षेत्र पहुँचते हीं सीधे एनसीपीएच माईन के निरीक्षण का फ़ैसला किया। तत्पश्चात डूमनहिल साईडिंग से डिस्पैच सम्बन्धी गतिविधियों का जायज़ा लिया गया। 
 
सीएमडी एसईसीएल ने शाम तक चिरमिरी क्षेत्र की टीम के साथ क़ुरासिया,  चिरमिरी ओसी तथा बरतुंगा हिल माईन का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। 
 
इसके सद्यः पश्चात एरिया जेसीसी मेम्बर,विभागाध्यक्ष , सब एरिया मैनेजर के साथ बैठक ली तथा मीडिया के साथ चर्चा सम्पन्न हुई। 
 
अगली सुबह अंजनहिल माईन का निरीक्षण सम्पन्न हुआ और फिर एसईसीएल के  कप्तान के साथ चिरमिरी की टीम रानी अटारी और विजय वेस्ट माईन पहुँची। 
 
डॉ प्रेम सागर मिश्रा समकालीन कोयला उद्योग के तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में ख्याति रखते हैं। उन्हें भूमिगत और खुली खदानों का व्यापक कार्यअनुभव रहा है और उनका कार्य क्षेत्र विविध व्यापक एवं संपूरित कहा जा सकता है। 
 
चिरिमिरी क्षेत्र में सीएमडी के द्वारा माईन दर माईन स्वयं वस्तुस्थिति को परखते हुए बेहतर कार्य निष्पादन के लिए संचालन टीम और कामगारों को प्रोत्साहित किया गया तथा ज़रूरी होने पर निर्देश दिए गए। 
 
क्षेत्र की टीम अपने कप्तान को बीच पाकर उत्साहित रही।