NEW DELHI-भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के सीएमडी श्री भोला सिंह ने शुक्रवार को एनसीएल की झिंगुरदा परियोजना का दौरा कर निरीक्षण किया। 
 
परियोजना के निरीक्षण के दौरान सीएमडी ने परियोजना के उत्पादन, प्रेषण, भविष्य की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और अधिकारियों को उचित दिशानिर्देश दिये।  
 
झिंगुरदा परियोजना एनसीएल की सबसे पुरानी खदान है व यहाँ एशिया की सबसे मोटी कोयला सीम भी है। चालू वित्त वर्ष में परियोजना को 2.03 मिलियन टन कोयला का उत्पादन एवं प्रेषण करना है।  परियोजना अभी तक के निर्धारित लक्ष्य से अधिक कोयला उत्पादन व प्रेषण कर रही है।