सीएमडी एनसीएल श्री भोला सिंह ने देश की सबसे बड़ी कोयला खदानों में से एक का किया दौरा
<div> <big>उन्होंने फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने देश की बढ़ती ऊर्जा मांग के मद्देनजर उत्पादन और प्रेषण को बढ़ाने का आग्रह किया।</big></div> <div> </div>

NEW DELHI- शनिवार को सीएमडी एनसीएल श्री भोला सिंह ने देश की सबसे बड़ी कोयला खदानों में से एक जयंत ओसीपी का दौरा किया। उन्होंने वहाँ खनन परिचालन का अवलोकन किया। साथ ही चल रही मानसून तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने देश की बढ़ती ऊर्जा मांग के मद्देनजर उत्पादन और प्रेषण को बढ़ाने का आग्रह किया।
जयंत ओसीपी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की एक बड़ी परियोजना है। यह 3200 हेक्टेयर में फैला है, यह मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्थित है। यह सालाना 24 मिलियन टन से अधिक कोयले का उत्पादन करता है और राष्ट्र की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
