सीएमडी एनसीएल ने ब्लॉक बी में डीएवी विद्यालय का किया उदघाटन
<p> <big><span [removed] 14.4px;">इस विद्यालय के बनने से ब्लॉक बी क्षेत्र में कार्यरत एनसीएल कर्मियों एवं स्थानीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की एनसीएल की मुहिम को बल मिलेगा| </span></big></p>

NEW DELHI- शनिवार को सीएमडी एनसीएल श्री भोला सिंह ने एनसीएल के ब्लॉक बी क्षेत्र में डीएवी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के नव निर्मित भवन का उदघाटन किया|
इस विद्यालय के बनने से ब्लॉक बी क्षेत्र में कार्यरत एनसीएल कर्मियों एवं स्थानीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की एनसीएल की मुहिम को बल मिलेगा|
नवनिर्मित विद्यालय में 19 आधुनिक कक्षायेँ, 3 प्रयोगशाला, पुस्तकालय, बहुद्देशीय हॉल, प्रशासनिक भवन, बालक एवं बालिकाओं के लिए पर्याप्त शौचालय, क्रीड़ा कक्ष जैसी अनेक सुविधाएं दी गई हैं|
इस अवसर पर एनसीएल के निदेशक(तकनीकी/संचालन) डॉ अनिंद्य सिन्हा, निदेशक(वित्त एवं कार्मिक) श्री राम नारायण दुबे, निदेशक(तकनीकी/परियोजना एवं योजना) श्री एसएस सिन्हा, कंपनी जेसीसी के सदस्य, सीएमओएआई प्रतिनिधि, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, कृति महिला मण्डल की अध्यक्षा एवं उपाध्यक्षा सहित बढ़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे|
