NEW DELHI-शुक्रवार को देर शाम एनसीएल मुख्यालय में सीएमडी एनसीएल श्री भोला सिंह एवं कलेक्टर सिंगरौली श्री राजीव रंजन मीना ने जनहित से जुड़े मुद्दों पर आयोजित समीक्षा बैठक की संयुक्त अध्यक्षता की। 
 
बैठक के दौरान पर्यावरण संरक्षण, भू-अर्जन, कोल कोरिडोर सहित एनसीएल द्वारा बनाए जा रहे नए सड़क एवं वर्तमान सड़कों की उन्नतीकरण पर विस्तार से चर्चा हुई । 
 
साथ ही सिंगरौली परिक्षेत्र में मोड़वानी डैम सहित हरित पर्यटन को प्रोत्साहन देने की दिशा में समयबद्ध सार्थक प्रयास हेतु ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए गए।  
 
इस दौरान एनसीएल कार्यकारी निदेशक मंडल सहित ज़िला प्रशासन व एनसीएल के आला अधिकारी मौजूद थे।