सीएमडी एनसीएल को निदेशक(वित्त) एवं निदेशक (तकनीकी/संचालन) को मिली निदेशक(कार्मिक) की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी
<p> <big><span [removed]="" 14.4px;"="">बुधवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड(एनसीएल) के सीएमडी श्री भोला सिंह को निदेशक(वित्त) तथा निदेशक (तकनीकी/संचालन) डॉ अनिंद्य सिन्हा को निदेशक(कार्मिक) का अतिरिक्त प्रभार मिला| </big></p>

NEW DELHI- बुधवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड(एनसीएल) के सीएमडी श्री भोला सिंह को निदेशक(वित्त) तथा निदेशक (तकनीकी/संचालन) डॉ अनिंद्य सिन्हा को निदेशक(कार्मिक) का अतिरिक्त प्रभार मिला| श्री सिंह एवं डॉ सिन्हा को एनसीएल के निदेशक(वित्त एवं कार्मिक) श्री राम नारायण दुबे के स्थान पर यह अतिरिक्त दायित्व दिये गये हैं , जो 31 मई, 2022 को एनसीएल से सेवानिवृत्त हुए थे।
श्री भोला सिंह, 1 जून 2022 से तीन महीने की प्रारंभिक अवधि के लिए या नए निदेशक(वित्त) के पदभार ग्रहण करने तक या फिर अगला आदेश जारी होने तक, जो भी पहले हो, एनसीएल के निदेशक (वित्त) के अतिरिक्त प्रभार पर रहेंगे | वर्तमान में, श्री सिंह 1 जनवरी 2022 से एनसीएल में बतौर सीएमडी कार्यरत हैं।
साथ ही डॉ अनिंद्य सिन्हा 1 जून 2022 से अगले छह महीने की अवधि के लिए या नए निदेशक(कार्मिक) के पदभार ग्रहण करने तक या फिर अगला आदेश जारी होने तक, जो भी पहले हो, एनसीएल के निदेशक (कार्मिक) की अतिरिक्त जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे | डॉ अनिंद्य सिन्हा 1 मई 2020 से एनसीएल में बतौर निदेशक(तकनीकी) अपनी सेवाएँ दे रहे हैं |
गौरतलब है कि सीएमडी एनसीएल श्री भोला सिंह व वर्तमान निदेशक मण्डल के नेतृत्व में देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता के दृष्टिगत एनसीएल ने वर्ष 2021-22 में सर्वाधिक 122.43 मिलियन टन उत्पादन व 125 मिलियन टन से अधिक कोयला प्रेषण किया है|
