NEW DELHI- सीएमडी एनसीएल श्री भोला सिंह ने शुक्रवार को दुधिचुआ परियोजना का दौरा किया। उन्होने मानसून के दौरान निर्बाध कोयला उत्पादन के लिए जारी तैयारियों का जायजा लिया। 
 
साथ ही निर्माणाधीन कोल हैंडिलिंग प्लांट सहित चल रही विभिन्न कोयला प्रेषण माध्यमों के निर्माण कार्य की स्थिति जानी। सीएमडी ने परियोजना के अधिकारियों को देश की ऊर्जा सुरक्षा हेतु भरपूर कोयला उत्पादन एवं प्रेषण हेतु निर्देशित किया व कार्य स्थल पर समुचित सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने का आवाहन किया।