सीएमडी एनसीएल ने मोरवा साइडिंग में पोर्टेबल वेब्रिज प्रणाली का किया उदघाटन
<div> <big>इस वेब्रिज में, 100 टन क्षमता वाले 2 पोर्टेबल वेब्रिज हैं जो ईआरपी सिस्टम से जुड़े हुए हैं जिससे वजन किए गए कोयले की जानकारी त्वरित रूप से सिस्टम में ऑनलाइन रिकॉर्ड होगी। </big></div> <div> </div>

NEW DELHI- भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के सीएमडी, एनसीएल श्री भोला सिंह ने शुक्रवार को जयंत परियोजना के मोरवा साइडिंग में पोर्टेबल वेब्रिज प्रणाली का उदघाटन किया है|
कार्यक्रम के दौरान एनसीएल के निदेशक (तकनीकी / परियोजना एवं योजना) श्री एस एस सिन्हा, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अमित कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक(जयंत), मुख्यालय के विभागाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस वेब्रिज में, 100 टन क्षमता वाले 2 पोर्टेबल वेब्रिज हैं जो ईआरपी सिस्टम से जुड़े हुए हैं जिससे वजन किए गए कोयले की जानकारी त्वरित रूप से सिस्टम में ऑनलाइन रिकॉर्ड होगी।
गौरतलब है कि कंपनी के इस कदम से कोयला परिवहन की पूरी प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता बढ़ेगी और सड़क परिवहन के माध्यम से तय मात्रा में कोयला ग्राहकों तक पहुंचेगा।
