NEW DELHI- श्री अंबिका प्रसाद पंडा, अध्यक्ष सह प्रबन्ध निदेशक, ईसीएल ने दिनांक 01.06.2022 को एस.पी.माइंस का दौरा किया इस दौरान श्री वाई. पी. के. सिंह, महाप्रबंधक (खनन)/ अप्रनि के तकनीकी सचिव भी साथ थे।
 
श्री पंडा ने एस.पी.माइंस क्षेत्र के विभागीय 'चित्रा ए' एवं 'चित्रा बी' पैच तथा आउटसोर्स पैच खून का निरीक्षण किया। श्री पंडा ने एस.पी.माइंस क्षेत्र के संपूर्ण योजना की भी समीक्षा की। 
 
श्री पंडा ने क्षेत्रीय महाप्रबंधक और उनकी टीम को सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देते हुए कोयला उत्पादन बढ़ाने के दिशानिर्देश दिए। इस दौरान एस.पी.माइंस क्षेत्र के विकास और विस्तार के लिए से जुड़े विषय पर भी चर्चा हुई।