CIL के वरिष्ठ सलाहकार (सुरक्षा) श्री ए. के. पटेरिया, IPS (Retd), डब्लूसीएल प्रवास पर रहे
<p> <big>CIL के वरिष्ठ सलाहकार श्री ए. के. पटेरिया, IPS (Retd), 04 से 07 मई, 2022 तक WCL के चार दिवसीय प्रवास पर रहे।</big></p>

NEW DELHI- CIL के वरिष्ठ सलाहकार श्री ए. के. पटेरिया, IPS (Retd), 04 से 07 मई, 2022 तक WCL के चार दिवसीय प्रवास पर रहे। यह दौरा पूर्णतः खदानों की सुरक्षा व्यवस्था पर केंद्रीत रहा। अपने प्रवास के प्रथम दिवस (04.05.22) को श्री पटेरिया ने वणी क्षेत्र की पैनगंगा एवं मुंगोली खदान का दौरा किया।
यहां उन्होंने खदान में चल रहे कार्य के साथ-साथ वेब्रिज, चेक पोस्ट आदि का निरीक्षण किया। वर्तमान व्यवस्था को अधिक मजबूत करने हेतु उन्होंने अपने सुझाव दिए।
प्रवास के दूसरे दिन (05.05.22) को श्री पटेरिया ने निदेशक (कार्मिक) डॉ संजय कुमार, निदेशक तकनीकी संचालन श्री जे. पी. द्विवेदी एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अमित कुमार श्रीवास्तव से भेंट की।
कंपनी में सुरक्षा प्रणाली विशेषकर इस कार्य हेतु सूचना प्रौद्योगिकी का प्रयोग, बूम वारियर्स, RFID एवं व्हीकल ट्रैकिंग प्रणाली के व्यापक इस्तेमाल, आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस दिन श्री पटेरिया ने नागपुर क्षेत्र की गोंडेगांव, कामठी, इंदर खुली खदान, सिंगोरी एवं भानेगांव खदान का दौरा किया। यहाँ उन्होंने साइडिंग पर सुरक्षा व्यवस्था तथा चेक पोस्ट, वेब्रिज, अदि का निरीक्षण किया।
दिनांक 06.05.22 को अपने प्रवास के तीसरे दिवस पर श्री पटेरिया ने पेंच एवं कन्हान क्षेत्र का दौरा किया। यहां उन्होंने क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भेंट की, उपरांत उन्होंने ताडंसी खदान में खनन कार्य, कोयला परिवहन, साइडिंग, वेब्रिज तथा चेक पोस्ट का निरीक्षण किया।
श्री पटेरिया ने WCL में वर्तमान सुरक्षा संरचना को अधिक कारगर बनाने के सुझाव देते हुए भविष्य में बेहतरी के लिए शुभकामनाएं दी।
