कोल इंडिया लि. के निदेशक तकनीकी श्री बी. वीरा रेड्डी ने वेकोलि के कार्य-निष्पादन की समीक्षा की
<p> <big><span [removed] 14.4px;">समीक्षा बैठक में वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार ने कम्पनी की विविध गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। श्री कुमार ने पावर प्लांट्स को कोयला आपूर्ति बढ़ाने की बात पर जोर दिया।</span></big></p>

NEW DELHI- कोल इंडिया लि. के निदेशक तकनीकी श्री बी. वीरा रेड्डी ने आज कंपनी-मुख्यालय में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कार्य-निष्पादन की समीक्षा की।
उन्होंने सुझाव दिया कि कंपनी वित्तीय वर्ष के शुरू से अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाए। उन्होंने गत वित्तीय वर्ष में वेकोलि द्वारा किये गए कोयला उत्पादन, प्रेषण और ओबीआर की उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए कोयला उत्पादन बढ़ाने की बात पर बल दिया।
समीक्षा बैठक में वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार ने कम्पनी की विविध गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। श्री कुमार ने पावर प्लांट्स को कोयला आपूर्ति बढ़ाने की बात पर जोर दिया।
आगे उन्होंने कहा कि देश के पॉवर प्लांट्स और अन्य उद्योगों को उनकी मांग के अनुरूप गुणवत्ता वाला कोयला उपलब्ध करवाने के लिए हमें सदैव तैयार रहना है।
समीक्षा बैठक में निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री जय प्रकाश द्विवेदी, सीएमपीडीआईएल नागपुर के क्षेत्रीय निदेशक श्री मनोज कुमार, महाप्रबंधक (कॉर्डिनेशन) श्री ए. के. सिंह तथा सभी क्षेत्रों के महाप्रबंधक एवं मुख्यालय के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
