NEW DELHI-रेल मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड (बीसीएल) ने वर्ष 2020-21 के लिए लोक उद्यम विभाग (डीपीई) द्वारा 'उत्कृष्ट' एमओयू रेटिंग हासिल किया है। 
 
लोक उद्यम विभाग (वित्त मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा आज एमओयू स्कोर और रेटिंग की घोषणा की गई है। 90.77 स्कोर के साथ ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड को लगातार दूसरी बार 'उत्कृष्ट' रेटिंग मिला है।