Bhel के अध्यक्ष ने झांसी में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को दिखाई हरी झंडी
<p> <big><span [removed] 14.4px;">थ्री फेज आईजीबीटी आधारित अत्याधुनिक उपकरणों एवं प्रौद्योगिकी से सुसज्जित यह लोकोमोटिव भारतीय रेल का सर्वाधिक शक्तिशाली इंजन है।</span></big></p> <p> </p> <p> </p>

JHANSI-बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. नलिन सिंघल ने झाँसी इकाई में भारतीय रेल हेतु बीएचईएल झाँसी में विनिर्मित, 6000 हॉर्स पावर WAG -9 HC इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर झाँसी इकाई के प्रमुख श्री विनय निगम एवं भारतीय रेल के अधिकारी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि यह लोकोमोटिव, बीएचईएल को प्राप्त इसी प्रकार के 75 लोकोमोटिव्स के प्रतिष्ठित आर्डर के तहत विनिर्मित किया गया है।
थ्री फेज आईजीबीटी आधारित अत्याधुनिक उपकरणों एवं प्रौद्योगिकी से सुसज्जित यह लोकोमोटिव भारतीय रेल का सर्वाधिक शक्तिशाली इंजन है। इस इंजन के दोनों ओर वातानुकूलित ड्राइवर केबिन है।
इनमें एक केबिन, वेक्यूम आधारित बायोटॉयलेट से युक्त है। उल्लेखनीय है कि बीएचईएल पहले भी भारतीय रेल हेतु WAG- 7 एवं WCAM - 2 , 3 टाइप के इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का विनिर्माण एवं आपूर्ति कर चुका है।
